जस्टिस वर्मा की प्रशंसा 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जस्टिस जेएस वर्मा को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा गया है कि सरकार महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ कानून में बदलाव को लेकर वर्मा कमेटी की सिफारिशों पर जल्द विचार करेगा। जस्टिस वर्मा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में लिखा है, `महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ कानून में बदलाव के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट को 30 दिनों में पेश कर आपने प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।` हालांकि गृह मंत्रालय ने प्रस्तावित संशोधनों को संसद में पेश करने के लिए अभी कोई समय सीमा तय नहीं की है। मालूम हो कि वर्मा समिति ने बलात्कार के लिए सजा बढ़ाकर 20 साल तक के कारावास और सामूहिक बलात्कार के लिए आजीवन कारावास (स्वाभाविक मौत तक) की सजा की सिफारिश की है।