जाड़े ने जमा दी जिंदगी 
नए साल के आगाज से ही दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। नए साल के दिन दिल्ली समेत एनसीआर के कई क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटे तो बुधवार को भी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। कोहरे से ट्रेनों और विमानों के आवागमन पर काफी असर पड़ा है।