जैसे सचिन, वैसे अर्जुन 
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-14 क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया गया है। सेलेक्शन ट्रॉयल में शानदार शतक जड़ने के बाद अर्जुन का टीम में चयन किया गया है। वह मुंबई अंडर-14 में शामिल होकर वेस्ट जोन की तरफ से खेलेंगे।