झारखंड में गहराया संकट 
झारखंड में राजनीतिक संकट गहरा गया है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार सुबह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। वहीं, राज्य विधानसभा को भंग करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश भी कर दी है। उधर, कांग्रेस नेता प्रदीप बालमुचू ने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रपति शासन के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जेएमएम की ओर से प्रस्ताव आया तो उस पर विचार करेंगे।