टीम इंडिया मारेगी बाजी 
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी। हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच जीत चुकी टीम इंडिया का उत्साह चरम पर है। स्पिन गेंदबाज अश्विन एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को अपनी फिरकी में फंसाना चाहेंगे।