टेस्ट टीम से गंभीर बाहर 
पिछले तीन साल और 46 पारियों से टेस्ट मैचों में शतक लगाने में नाकाम रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों के लिये आज यहां भारतीय टीम में नहीं चुना गया लेकिन आफ स्पिनर हरभजन सिंह वापसी करने में सफल रहे। गंभीर लंबे समय से लगातार मौके मिलने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे और संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयनसमिति ने बायें हाथ के इस बल्लेबाज को बाहर करने का कड़ा फैसला किया।