तुलसी गाबार्ड का परचम 
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सदस्य के तौर पर चुनी जाने वाली तुलसी गाबार्ड पहली हिंदू है। तुलसी गाबार्ड के प्रतिनिधि सभा में सदस्य के तौर पर चुनाव को समुदाय के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए अमेरिकी-हिंदुओं ने कहा कि हवाई से डेमोक्रेट सदस्य तुलसी का चुना जाना अमेरिकी बहुलतावाद का सबसे बड़ा उदाहरण है।