दिल्ली पर आसमानी खतरा 
राजधानी दिल्ली समेत लगभग पूरे उत्तरी भारत में मौसम ने अंगड़ाई ली है। सुबह और शाम के मौसम में लगातार आ रही गिरावट से जहां आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं आसमान में छाई धुंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक राजधानी दिल्ली के लिए यह धुंध एसिड रेन का का संकेत है। इसकी एक वजह यह भी है कि दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है।