'दूसरे विकल्पों पर विचार' 
नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम (सीजफायर) के उल्लंघन पर भारतीय वायुसेना के प्रमुख एन ए के ब्राउन ने शनिवार को कहा कि संघर्ष विराम (सीजफायर) का उल्लंघन जारी रहा तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, सेना मामले पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इस साल जनवरी में अब तक सात बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।