'देर से लेकिन सही फैसला' 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार सुबह फांसी दे दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे देर से लिया गया एक सही कदम ठहराया। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, `हम इस कदम का स्वागत करते हैं। यद्यपि इसमें देरी हुई, लेकिन यह सही कदम है। विपक्ष और पूरा देश अफजल को फांसी दिए जाने के बारे में बात कर रहा था। पूरे देश को इसका इंतजार था।`अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संसद पर हमले के दोषी अफजल की दया याचिका खारिज कर दिए जाने पर उसे शनिवार सुबह फांसी दे दी गई।