धर्मशाला में घमासान 
श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुका भारत रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महज औपचारिकता के पांचवें और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जीत के साथ श्रृंखला का अंत करना चाहेगा। धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम को सबसे बड़ी मुश्किल यहां हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से हो सकती है। करीब पांच हजार फिट की ऊंचाई पर यहां कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।