नरेंद्र मोदी का भाषण-2 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 4,000 प्रतिनिधियों वाली भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए कहा, ‘हमें दिल्ली के तख्त पर ऐसी सरकार मंजूर नहीं जिसने देश को डुबो दिया है। आजादी के बाद तीन दशक तक कांग्रेस रही। उस समय सारे संसाधन मौजूद थे, संभावनाएं थीं लेकिन भारत कुछ नहीं कर पाया और कई छोटे देश बढ़ते चले गए क्योंकि कांग्रेस के इरादे पहले से ही देश के हितों और पार्टी के हितों को एक ही परिवार के लिए बलि चढ़ाने के रहे हैं।’