नवीन जिंदल के खिलाफ जांच 
एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के खिलाफ जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी की मानहानि शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है। चौधरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी छवि खराब करने के लिए गलत आरोप लगागए गए थे। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने तुगलक रोड थाने के प्रभारी (एसएचओ) को जिंदल और उनकी कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) के उन 16 अधिकारियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया है जिनके खिलाफ चौधरी ने आरोप लगाए हैं।