नाइट क्लब में आग, 245 मरे 
दक्षिण ब्राजील के एक नाइट क्लब में लगी आग में 245 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। पुलिस प्रवक्ता सैंड्रो मीनेर्ज ने बताया कि यह आग ‘किस क्लब’ नामक जगह पर लगी जिसमें करीब 500 लोग घायल हो गये। सरकार के प्रवक्ता मार्सेलो ऐरिगोनी ने रेडियो गॉचा को बताया कि अभी तक आग के कारण का पता नहीं लग पाया है साथ ही घायल लोगों की वास्तविक संख्या का भी पता नहीं चला है।