'ना'पाक' दखल बर्दाश्त नहीं'
Zeenews logo
English   
Thursday, May 23, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
वीडियो
'ना'पाक' दखल बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्‍तान की संसद में अफजल गुरु को फांसी देने के मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव पारित करने के मुद्दे पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। शुक्रवार को संसद में पाकिस्‍तान के खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव पास किया गया। यह प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित किया गया। इसके बाद भारत ने पाक को कड़ी चेतावनी दी है। इससे पहले, पाकिस्‍तान के दखल को लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ। संसद हमले के दोषी रह चुके अफजल गुरु पर पाकिस्‍तान की दखल के खिलाफ बीजेपी ने संसद के दोनों सदनों में स्‍थगन प्रस्‍ताव दिया। लोकसभा ने आज एक मत से संसद पर आतंकवादी हमले के दोषी अफजल गुरू के बारे में पाकिस्तानी असेम्बली द्वारा पारित प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में किसी भी ओर से, किसी भी तरह के हस्तक्षेप का पूरी दृढ़ता और एकता से जवाब दिया जाएगा।
Rate it:
Mail this Video  
अन्य वीडियो