नीतीश के निशाने मोदी! 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मोदी का नाम तो नहीं लिया लेकिन ये जरूर साफ कर दिया कि एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति होना चाहिए।