'नीतीश हुए अहंकारी' 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के सातवें चरण में आज सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले सुपौल में शनिवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान लालू ने प्रदेश की नीतीश सरकार को जमकर कोसा और नीतीश पर अहंकारी नेता होने का आरोप लगाया। लालू ने कहा कि नीतीश की अधिकार यात्रा की कलई तभी खुल गई थी जब उनकी यात्रा में लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन में भी ऐसी अराजकता नहीं फैली जैसी नीतीश राज में फैली है। नीतीश ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है।