पंचतत्व में विलीन 'टाइगर' 
शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुम्बई के शिवाजी पार्क में उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर लाखों लोगों ने बाल ठाकरे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाल ठाकरे की अंतिम विदाई में राजनीतिज्ञ, उद्योगपति और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं।