पढ़ाई में धोनी निकले 'पप्पू' 
भारतीय क्रिकेट टीम को कई सफलताएं दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पढ़ाई के मैदान में फेल हो गए हैं। रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक कोर्स में दाखिला लेने वाले धोनी का परीक्षा परिणाम नहीं निकल पाया है। धोनी ने स्नातक करने के लिए सेंट जेवियर कॉलेज में वर्ष 2008 में दाखिला लिया था। धोनी ने ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड सेक्रेटेरियल कोर्स में प्रवेश लिया था लेकिन वह इस कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए।