'पांच साल में सभी को बिजली' 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार अगले पांच वर्षो में देश के सभी परिवारों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने सस्ती ऊर्जा को उन प्रमुख चुनौतियों में से एक बताया, जिनका सामना आज पूरी दुनिया कर रही है।