पीड़िता की मौत से PM आहत 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली में 16 दिसंबर की रात चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के निधन पर अफसोस व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भारत को रहने के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक वर्ग और समाज अपने संकीर्ण गुटीय हितों को दरकिनार करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित की याद में सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उसके साथ हुए भयावह हादसे को लेकर युवाओं में उपजी भावनाएं और उर्जा रचनात्मक दिशा का रूख करें। पीड़ित की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने देशवासियों के साथ मिल कर उसके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना जताई है।