प्रियंका ने मांगे ढाई करोड़! 
बॉलीवुड में इन दिनों आइटम नंबर गानों की धूम है। बड़ी से बड़ी अभिनेत्री आइटम नंबर करने के लिए आगे आ रही है। आइटम नंबर का होना फिल्म की यूएसपी सा बन गया है। अभिनेत्रियां इसके लिए मोटी रकम भी वसूल रही हैं। आइटम नंबर करने में प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं हैं। चर्चा है कि प्रियंका ने एक आइटम नंबर करने के लिए फिल्म निर्माता से ढाई करोड़ रुपए की मांग की है।