फाइटर युवराज की कहानी 
युवराज सिंह की किताब ‘द टेस्ट आफ माइ लाइफ’ का विमोचन मंगलवार को हुआ। सचिन तेंदुलकर ने युवराज की किताब ‘द टेस्ट आफ माइ लाइफ’ के रिलीज के अवसर पर कहा, ‘जब मैं लंदन में उससे मिलने गया तो मैंने अपनी पत्नी (अंजलि) से कहा कि मैं नहीं चाहता कि उससे मिलने पर मेरे आंसू निकलें। मैं उससे मिला और मैंने उसे कसकर गले लगाया। हमने खाने का मजा लिया। वह (युवराज) जिस तरह से खा रहा था मुझे विश्वास हो गया कि वह पटरी पर लौट गया है।’