बंद: शिव सेना का सुर अलग 
डीजल मूल्य वृद्धि और एफडीआई के मसले पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा 20 सितंबर को बुलाए गए देशव्यापी बंद से शिव सेना ने खुद को अलग रखने का फैसला किया है। शिव सेना का कहना है कि बंद में उसके शामिल होने से राज्य में 19 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश उत्सव के दौरान लोगों को परेशानी होगी। इसलिए वह भारत बंद में शामिल नहीं होगी।