बजट से क्या मिला? 
केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 2103-14 के आम बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी। इस बार के आम बजट में टैक्स छूट की सीमा 20 हजार तक बढ़ाई गई हैं। 2 लाख 20 हजार तक के आय वालों को कोई टैक्स नहीं अदा करना होगा। जबकि 2.20 से 5 लाख तक की आय वालों को 2 हजार रुपये की छूट दी गई है। दूसरी तरफ होम लोन पर चिदंबरम ने कुछ मसलों में राहत दी है। 25 लाख के होम लोन पर एक लाख की छूट दी जाएगी जबकि पहली बार घर लेने वालों को होम लोन पर अतिरिक्त छूट मिलेगी।