आर्थिक सर्वेक्षण पेश हुआ 
वित्त वर्ष 2013-14 के लिए आम बजट की उलटी गिनती शुरू हो गई। आर्थिक सर्वे बुधवार को संसद में पेश कर दिया गया। इस सर्वे में विकास दर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।वित्त वर्ष 2013-14 में जीडीपी दर 6.1 से 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। इन अनुमान के आधार पर सरकार को अगले साल अर्थव्यवस्था में मजबूती लौटने की उम्मीद है। आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 6.1 से 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। थोक मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति मार्च 2013 के अंत में 6.2-6.6 फीसद के बीच रहेगी। आर्थिक समीक्षा में सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ाने की वकालत की गई है।