बाल ठाकरे की हालत स्थिर 
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात कहा कि उन्होंने अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो बाल ठाकरे के स्वस्थ होने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। मातोश्री से बाहर निकलने के बाद उद्धव ने शिवसेना के कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरुवार से शिवसेना प्रमुख की हालत स्थिर है। मैंने कल कहा था और आज फिर कहूंगा कि उम्मीद नहीं खोई है। आपको भी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए क्योंकि हम सभी एक योद्धा नेता के योद्धा सिपाही हैं। उद्धव के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय उनके साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी थे।