बेनकाब पाक, बढ़ता आक्रोश 
नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) तनाव काफी बढ़ गया है। गौर हो कि इसी जगह पर पाकिस्तान की सेना ने बीते मंगलवार को दो भारतीय सैनिकों की जघन्य हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पूरे देश में जबरदस्त जन आक्रोश है।