भारत की शर्मनाक हार 
अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लिश क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में पहले टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त का हिसाब चुकता करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस तरह मेहमान टीम ने चार मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है।