भारत दौरे पर कैमरन 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन आज से तीन दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। भारत यात्रा के दौरान कैमरन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात में आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। कैमरन की भारत यात्रा का मकसद 21वीं सदी की एक महान भागीदारी स्थापित करना है। एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ कैमरन पहले मुंबई पहुंचेंगे। वहां वह हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुख्यालय जाएंगे। इसके अलावा ताज पैलेस होटल में कारोबारी परिचर्चा में भी भाग लेंगे, सेंट जेवियर स्कूल जाएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ कैमरन की बैठक 19 फरवरी को होगी। उसी दिन वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जुलाई, 2010 में भारत यात्रा पर गए थे।