भारत ने जताया पाक से ऐतराज 
केंद्र सरकार ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में दो भारतीय सैनिकों की नृशंस हत्या के मुद्दे को पाकिस्तान के सामने दृढ़ता से उठाते हुए कड़ा एतराज जताया। साथ ही उसने कहा कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उधर, पाकिस्तान ने इस हमले में अपनी सेना की संलिप्तता से इंकार किया है।