'भ्रष्टाचार से होती है बदनामी' 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नकारात्मक और निराशावादी माहौल बनाए जाने की निंदा करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में संशोधन का वादा किया, जिसके तहत कई अन्य कदम उठाने के साथ ही रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने में कॉरपारेट नाकामी को एक नए अपराध के तौर शामिल किया जाएगा । उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नकारात्मकता एवं निराशावाद का जो विचारहीन वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है उससे हमारा कुछ भी भला नहीं होने वाला । इससे सिर्फ देश की छवि खराब होगी और कार्यपालिका के मनोबल पर असर पड़ेगा ।