मनरेगा के 8 साल 
मनरेगा के 8 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि हरित क्रांति में मनरेगा का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से भ्रष्टाचार को दूर किया जाना चाहिए। जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मनरेगा की वजह से ग्रामीण इलाकों से शहरों की ओर लोगों का पलायन कम हुआ है।