महाकुंभ में सोनिया गांधी! 
तीर्थराज प्रयाग में चल रहा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम अब राजनीति का अखाड़ा बनता जा है। महाकुंभ मेले में आयोजित संत समागम में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे करने की अटकलों के बीच जवाबी कारवाई करते हुए कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुंभ क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को झांसी की रानी `लक्ष्मी बाई` और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान `शिव` के रूप में प्रदर्शित करने वाले होर्डिग लगा दिए।