महाराष्ट्र में 9 रियायती सिलेंडर 
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की जनता को एक साल में रसोई गैस के छह के बजाय नौ रियायती सिलेंडर मुहैया कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में यह फैसला लिया गया कि छह सिलेंडरों पर केंद्र सरकार रियायत देगी जबकि बाकी तीन सिलेंडरों पर राज्य सरकार को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से रियायती सिलेंडरों की संख्या छह पर सीमित करने के बाद कांग्रेस शासित राज्यों में तीन अतिरिक्त सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल की गई है।