मायावती को SC से झटका 
ताज कॉरिडोर केस में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने 17 करोड़ रुपये के ताज कोरिडोर घोटाला मामले में बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ बिना राज्यपाल की अनुमति के मुकदमा चलाए जाने संबंधी याचिका पर सोमवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया। ताज कॉरिडोर मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मायावती से पूछा कि इस मामले को लेकर केस क्यों ने चलाया जाए। शीर्ष कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि बिना गवर्नर की इजाजत के ही इस मामले में केस क्यों न चले। सुप्रीम कोर्ट ने मायावती, केंद्र सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया है।