मायावती ने लिया यू-टर्न 
मायावती ने गुरुवार को राज्यसभा में उम्मीद जताई कि अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को पारित करवाने के लिए रास्ता निकालेगा। बसपा प्रमुख ने सदन के बार बार बाधित होने के लिए कल अंसारी की कड़ी आलोचना की थी। मायावती ने गुरुवार को प्रश्नकाल खत्म होने के बाद कहा कि मैं आपका पूरा सम्मान करती हूं। मैं आसन का भी सम्मान करती हूं। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि आसन जरूर ऐसा कोई रास्ता निकालेगा जिससे लोगों की आवाज सुनी जा सके। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री और सरकार सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मियों को पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक को पारित करने में आ रही अड़चनों को दूर करने का रास्ता निकालेंगे और उन लोगों से बात करेंगे जो इसके लिए अड़चनें खड़ी कर रहे हैं।