मिशन 2014: मैदान में SP 
उत्तर प्रदेश के गत विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली की गद्दी पर नजर गड़ाकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने बाकी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए आज अपने 55 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने का निर्णय किया है। इसमें 55 उम्मीदवारों के नाम हैं।