मीटिंग से नदारद बेनी 
केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा मंगलवार को कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है वे पार्टी से नाराज हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के मामले में सपा उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रही है। सोमवार को संसद में इस मसले पर जमकर हंगामा हुआ। इससे पहले, समाजवादी पार्टी को शांत करने के प्रयास में कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की खिंचाई की। हालांकि कांग्रेस ने वर्मा को निष्कासित करने की सपा की मांग पर कुछ नही कहा।