मुशर्रफ भी आया LOC पार
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
वीडियो
मुशर्रफ भी आया LOC पार
कारगिल युद्ध को लेकर अब तक का सबसे बडा़ खुलासा सामने आया है। कारगिल की चोटियों पर कब्जा करने का पाकिस्तानी सैनिकों का अभियान पूरी तरह जनरल परवेज मुशर्रफ के इशारे पर चलाया गया था। पाकिस्‍तान में आए दिन हो रहे सनसनीखेज खुलासों से यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि भारत के खिलाफ रची गई इस साजिश में मुशर्रफ के नेतृत्‍व वाली पाक सेना, आईएसआई व अन्‍य संगठन शामिल थे। कारगिल युद्ध को लेकर अब एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हकीकत सामने आ गई है। हालांकि पाकिस्‍तान हमेशा से इस बात को झुठलाता रहा है कि कारगिल युद्ध में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। पर एक पूर्व सैन्‍य अधिकारी कर्नल अशफाक हुसैन ने किया है। सेवानिवृत्‍त हुसैन ने अपनी किताब `विटनेस टू ब्लंडर` में यह खुलासा किया है कि परवेज मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध से पहले भारत-पाक सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार किया था। सीमा पार करने के बाद मुशर्रफ करीब 11 किलोमीटर किमी तक भारतीय सीमा के अंदर आया था। खुलासे में यह भी जिक्र किया गया है कि एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसे मुशर्रफ ने एक रात भी बिताई थी।
Rate it:
Mail this Video  
अन्य वीडियो