मुश्किलों में घिरे ओवैसी 
खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पुलिस के समक्ष नहीं पेश होने तथा अधिक समय मांगने के बाद कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले में मजलीस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और टेस्ट किया गया। अब उनकी गिरफ्तारी किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस का दल बंजारा हिल्स स्थित विधायक के आवास पर पहुंचा और उसे गांधी अस्पताल ले गया।