मुश्किल में शिंदे,चिदंबरम 
तेलंगाना मसले पर आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से कहा कि दोनों केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। शिंदे और चिदंबरम पर तेलंगाना मसले को टालमटोल करने का आरोप है। तेलंगाना पर बयान को लेकर आंध्र कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इन दोनों मंत्रियों पर लोगों को ठगने के आरोप में आईपीसी की धारा 420 लगाने का आदेश सुनाया है।