'मेरे बेटे का सिर लाओ' 
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान मारे गए मथुरा जनपद के शहीद लांस नायक हेमराज सिंह का परिवार काफी गुस्से में है। हेमराज के घर वालों की शिकायत है कि इस घटना के बाद केंद्र अथवा राज्य सरकार का कोई नेता उनसे मिलने नहीं आया और न ही उन्हें किसी तरह से आश्वासन दिया गया।