मेस्सी जैसा कोई नहीं 
बार्सीलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी ने रीयाल बेटिस पर मिली 2-1 से जीत में दो गोल करके एक साल में सर्वाधिक गोल करने का जर्मनी के महान फुटबाल गेर्ड मूलर का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेस्सी के नाम इस साल 86 गोल दर्ज हो गए हैं। मूलर ने 1972 में एक साल में 85 गोल किये थे। मेस्सी शानदार प्रदर्शन के साथ फिर से फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं। इसमें उनका सामना रियाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अपने साथी इनिएस्ता से है । बार्सीलोना के लिये वह अब तक कुल 283 गोल कर चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है।