मैरीकॉम ने जीता ब्रॉन्ज 
भारत की महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम लंदन ओलम्पिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में हार गई हैं। मेरीकॉम को ब्रिटेन की निकोला एडम्स ने 11-6 से हराया। इस हार के बावजूद पांच बार की विश्व चैम्पियन मेरीकॉम ने भारत के लिए एक कांस्य पदक हासिल किया।