मोदी के खिलाफ US सांसद 
अमेरिकी कांग्रेस के 25 सदस्यों के एक समूह ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मांग की है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने पर लगी रोक जारी रखी जाए। उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में कहा है कि मोदी सरकार 2002 के गुजरात दंगों के पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने में असफल रही है।