मोदी पर बरसीं सोनिया 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को गुजराती में अपनी पार्टी के लिए लोगों से वोट मांगा और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है और झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं है बल्कि गुजरात के विकास के लिए है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कर रहीं सोनिया ने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए धन का उपयोग न करने का राज्य सरकार पर आरोप लगाया। गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे में एक रैली को सम्बोधित करते हुए सोनिया गुजराती में बोली और जनता से अपनी पार्टी को जिताने का आग्रह किया।