मोहाली में हारे कंगारू 
भारत ने आखिरी क्षणों में रोमांचक मोड़ पर पहुंचे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर चार मैचों की श्रंखला में 3-0 की विजयी बढ़त हासिल करके नया इतिहास रचा और प्रतिष्ठित बोर्डर-गावस्कर ट्राफी फिर से अपने नाम की। भारतीय स्पिनरों ने फिर से जादुई करिश्मा दिखाया और सुबह तीन विकेट पर 75 रन से आगे खेलने के लिये उतरे आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 223 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट पर 136 रन बनाकर पहली बार आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में तीन मैच जीते।