यासीन पर सरकार सख्त 
संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद पाक में हुई शोकसभा में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के दिखने पर सरकार के तेवर सख्त है। इस वीडियो के सामने आते ही यासीन मलिक पर सरकार की नजर भी टेढ़ी हो गई है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज़ सईद की मुलाकात को गंभीरता से ले रही है। यासीन की देश वापसी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही हैं। यही नहीं यासीन मलिक के पासपोर्ट रद्द करने पर भी केंद्र सरकार विचार कर रही है।