यूपीए को माया की संजीवनी! 
मायावती की मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय संकल्प महारैली है जिसमें वह यूपीए को समर्थन पर ऐलान करेंगीं। बसपा अध्यक्ष मायावती ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह आगामी नौ अक्तूबर को पार्टी की महारैली के बाद दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगी जिसमें तय होगा कि केन्द्र की संप्रग सरकार को समर्थन जारी रखा जाए या नहीं।